ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान

फर्स्ट बिहार ने भूमि सर्वेक्षण से जुड़े सवालों का हासिल किया जवाब, पढ़ें गैरमजरूआ जमीन का क्या करेगी सरकार? पदाधिकारी ने कर दिया सबकुछ क्लियर

16-Sep-2024 07:28 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के दौरान पिछले कुछ दिनों से यह सवाल काफी चर्चा में बना हुआ है कि अगर उनकी जमीन गैरमजरूआ है तो उसका क्या होगा? क्या सरकार यह जमीन ले लेगी या फिर इस पर पूर्व की तरह ही जमीन मालिक का हक रहेगा? ऐसे में फर्स्ट बिहार की टीम ने एक सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी  से इन सवालों को लेकर बातचीत की है और उन्होंने इसका बेहतरीन तरीके से जवाब भी दिया है। 


दरअसल, जब फर्स्ट बिहार टीम के एक संवादाता ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से यह सवाल किया कि बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर कई लोगों का यह सवाल है कि  अगर उनकी जमीन गैरमजरूआ है तो उसका क्या होगा? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि  गैरमजरूआ जमीन दो तरह की होती है। गैरमजरूआ खास और गैरमजरूआ आम। 


इसके बाद उन्होंने बताया कि गैरमजरुआ आम जमीन पूरी तरह सरकारी जमीन होती है और इस जमीन का उपयोग सड़क, नाला, नदी, शमशान, कब्रिस्तान, विद्यालय, तालाब, पोखर आदि के निर्माण के लिए किया जाता है। ऐसे में सरकार इस जमीन पर सरकारी योजनाओं के लिए उपयोग करती है। लिहाजा यह जमीन  सरकार के अधिकार में रहती है। 


इसके आगे उन्होंने बताया कि गैरमजरूआ आम जमीन पर अगर अवैध कब्जा है तो सरकार उसे वापस ले लेगी। इसकी वजह है कि  ऐसी जमीन को गैरमजरुआ आम खाता में दर्ज किया जाता है। इस जमीन का मालिकाना हक सरकार रखती है। वहीं, आपके पास गैरमजरूआ खास जमीन है और खतियान में आपका नाम है और आप उस जमीन के वास्तविक मालिक हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। यानी गैरमजरुआ खास जमीन जिनकी है उनकी ही रहेगी। अवैध कब्जा वाली जमीन उसके वास्तविक मालिक की होगी।


आपको बताते चलें कि बिहार में गांवों में जमीन सर्वे का काम चल रहा है। सरकार इस सर्वे के द्वारा भूमि विवाद की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की कोशिश में है।सर्वे के बाद जमीन से जुड़े अहम दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद जमीन उसके सही मलिक को सौंप दिया जाएगा। लिहाजा यहां इन दिनों रैयतों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।