Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
25-Sep-2024 03:01 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म सा हो चला है। राजधानी में भी सरेआम अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। हर दिन अपराधी गोलीबारी और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रंगदारी के लिए दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रंगदारी मांगने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह गोलीबारी एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास की गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अब फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामविलास चौक के नवरत्नपुर पोस्ट ऑफिस के पीछे मकान निर्माण करा रहे ठेकेदार के मुंशी के पास कुछ अज्ञात अपराधी पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। जब बिल्डिंग के मुंशी ने इनकी मांग को ठुकराया तो अपराधियों ने मौके पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी और इस दौरान अपराधियों ने मुंशी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये। अपराधियों ने इस बीच चार राउंड फायरिंग की है।
इधर, फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद हो गई। वहीं ठेकेदार के द्वारा फायरिंग की घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते हैं कंकड़बाग थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से खोखा और एक गोली को बरामद किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।