खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? Tooth Pain Warning: क्या आपके भी दांतों में रहता है हमेशा दर्द? तो समय रहते कराएं जांच, हो सकता है कैंसर का खतरा 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर कारोबारी से लूट लिए लाखों रूपये सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका की इश्कबाजी, नाराज ग्रामीणों ने किया भारी बवाल, कर दिया ताला बंद बेतिया एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर पड़ी घायल महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
26-May-2024 02:35 PM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनी चुनावी जनसभा में भाषण के दौरान स्लिप ऑफ टंग के शिकार हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की जुबान आए दिन फिसल रही है। ऐसे में रविवार (26 मई) को एक बार फिर एक सभा के दौरान नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने की कामना कर द। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाएं।
दरअसल, नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे, इसी बीच सीएम बोलते-बोलते गड़बड़ा गए और कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो और पूरे देश में 400 सीट जीते और नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें देश का विकास हो बिहार का विकास हो... ये सुनते ही उनके अंगरक्षक ने कान में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है वह और आगे बढ़ें।
इसके आलावा नीतीश कुमार ने चुनावी भाषण में लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला किया। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा कि एक आदमी था, जो नौ गो बेटा-बेटी पैदा किया और अपने हट गया तब बेटी को बनाया दिया। बेटा-बेटी यही सब करते रहता है। इसका कोई मतलब है जी। हम लोग के साथ आया हमने देखा बहुत गड़बड़ है, तो हम हट गएं और झूठ-मूट का बोलता रहता है।
उधर सीएम ने जातीय गणना को लेकर भी निशाना साधते हुए हुए कहा कि यह तो सब कुछ हमने किया है। हम उस वक्त भी बैठक में पूरे देश में जातीय गणना का एजेंडा लाने के लिए कहते रहे, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ था।सभी पार्टी उस वक्त था।