ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / फिर बोले RCP..हमारे हटने से नीतीश बाबू क्या प्रधानमंत्री बन गये जी, बल्कि...

फिर बोले RCP..हमारे हटने से नीतीश बाबू क्या प्रधानमंत्री बन गये जी, बल्कि कलटी मारके CM ही तो रह गये जी

20-Aug-2022 08:25 PM

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से हमला बोला है। नालंदा में लोगों को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे मंत्री पद से हटने से क्या फायदा हुआ? हमारे हटने से क्या नीतीश बाबू देश के प्रधानमंत्री बन गये जी? क्या राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति हो गये जी? ऐसा नहीं हुआ बल्कि कलटी मार के वहीं मुख्यमंत्री रह गये।


नालंदा के नूरसराय के कुंडी गांव में जनता मिलन समारोह के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की वही बिहार सरकार की नाकामियों को गिनाया। रोटी का उदाहरण देते हुए लोगों यह समझाने की कोशिश आरसीपी सिंह ने किया कि जिस प्रकार अच्छी रोटी पकाने के लिए उसे तबे पर उलटना और पुलटना पड़ता है ठीक उसी तरह अच्छी सरकार के लिए मंत्री और मुख्यमंत्री को पलट देना चाहिए। 


आरसीपी आगे कहते हैं कि यदि रोटी को नहीं पलटिएगा तब रोटी जल जाएगी उसकी तरह मंत्री और मुख्यमंत्री को नहीं बदला तो विकास कार्य थम जाएगी। मौके पर मौजूद लोगों से आरसीपी ने अपील किया कि बेहतर लोगों को चुनिए और उन्हें मौका दीजिए तभी राज्य और देश का तेजी से विकास हो पाएगा।   


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 2017 में जब बिहार में NDA की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री के लिए नाम का प्रस्ताव मांगा था लेकिन नीतीश कुमार ने जलन डाह के कारण मेरा नाम आगे नहीं किया। उन्हें डर था कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह कहीं उनके बराबर ना हो जाए।