ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर बिहार में बना ली फर्जी सीआईडी टीम, ऐसे खुला राज

28-Jul-2022 09:01 AM

MADHUBANI : फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मूवी आई थी.. स्पेशल 26. इस मूवी में अक्षय कुमार अपने सहयोगी अनुपम खेर और अन्य के साथ मिलकर एक फर्जी सीबीआई टीम बनाते हैं। सीबीआई की यह फर्जी टीम कैसे लोगों को चुना लगाती है इसकी कहानी स्पेशल 26 में दिखाई गई थी। लेकिन बिहार में फिल्मी कहानी को फर्जी सीआईडी गिरोह ने सच कर दिखाया है। मामला मधुबनी से सामने आया है, यहां अंधरामठ थाना इलाके से एक फर्जी सीआईडी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस शातिर ने अपनी पूरी सीआईडी टीम बना डाली थी। 


पुलिस ने सीआईडी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के कुल 6 पुरुषों और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाने के मुताबिक फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर लोगों को यह लोग चूना लगा रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में 29 साल के जितेंद्र कुमार साफी, 19 साल के अरुण कुमार साफी, पंकज कुमार दास और पुनीत कुमारी शामिल हैं। यह सभी ललमनिया ओपी इलाके के रहने वाले हैं। इन सभी के अलावे रूमांशु कुमार रंजन, देवेंद्र प्रसाद यादव और संतोष कुमार यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी फर्जी सीआईडी टीम के सभी सदस्य थे। 


अंधरामठ थाने की पुलिस के मुताबिक फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर यह लोग ठगी को अंजाम दे रहे थे। इस गिरोह के पास से एक कार, एक मोटरसाइकिल और आईडी कार्ड मिले हैं। केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। इन्होंने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में रौब दिखाते हुए ठगी को अंजाम देने की तकनीक अपनाई थी, लेकिन पुलिस के पास जब इस फर्जी सीआईडी टीम को लेकर जानकारी मिली तो इन सब पर नकेल कस ली गई।