ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन, 'विजयपथ'-'द हीरो' समेत बनाई थीं कई शानदार...

फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन, 'विजयपथ'-'द हीरो' समेत बनाई थीं कई शानदार फिल्में

12-Mar-2024 08:19 AM

By First Bihar

DESK: भारतीय सिनेमा जगत से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय फिल्म इंड्रस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले मशहूर फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन हो गया है। उनके भाई हसमुख शाह ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले काफी समय से मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।


धीरजलाल शाह के भाई ने बताया कि, "उन्हें कोविड था, जिसके बाद उनके फेफड़ों में समस्या हो गई। पिछले 20 दिनों में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और हमें उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। उनकी किडनी और दिल पर भी असर पड़ा, जिसके चलते मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया।"


धीरजलाल शाह ने सनी देओल की फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' का निर्माण किया था। अक्षय कुमार की हिट फ्रेंचाइजी 'खिलाड़ी' और अजय देवगन की फिल्म 'विजयपथ' पर भी पैसे लगाए थे। उन्होंने सुनील शेट्टी- करिश्मा कपूर स्टारर 'कृष्णा' (1996), गोविंदा- शिल्पा शेट्टी और आदित्य पंचोली अभिनीत 'गैम्बलर' (1995) का भी निर्माण किया था।


दिवंगत धीरजलाल शाह के परिवार की बात करें तो वे अपने पीछे पत्नी मंजू शाह और दो बेटियों , शीतल पुनित गोयल और सपना शाह, बेटे जिमित शाह और बहू पूनम शाह को छोड़ गए हैं। धीरजशाह के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी गम का माहौल है। हर कोई उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है।