DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
03-Oct-2021 03:03 PM
DESK: फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी का आज सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। आर.के. वाजपेयी की उम्र 83 साल थी। आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में आरके वाजपेयी ने अंतिम सांसे ली। मनोज वाजपेयी के पिता के निधन की जानकारी डायरेक्टर अविनाश दास ने ट्विटर के माध्यम से दी है।
मनोज बाजपेयी के पिता के निधन के खबर के बारे में डायरेक्टर अविनाश दास ने ट्वीट कर जानकारी दी। अविनाश दास ने लिखा, मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। उन्हें नमन. श्रद्धांजलि.
मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।@BajpayeeManoj pic.twitter.com/mv4NzhMLLo
— Avinash Das (@avinashonly) October 3, 2021
बताया जाता है कि फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब थी। जिसके कारण केरल में चल रही शूटिंग को छोड़कर मनोज वाजपेयी अपने पिता से मिलने दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली में उनके पिता का इलाज चल रहा था। आस सुबह दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली।
मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी एक किसान थे। बताया जाता है कि बेटे की तमाम बड़ी सफलताओं और स्टारडम से उनके पिता पर जरा भी फर्क नहीं पड़ा। वे बेहद सादगी वाली जिंदगी जीते रहे। मनोज वाजपेयी के पिता बिहार में अपने पुश्तैनी घर में ही रहते थे।
बिहार के नरकटियागंज में मनोज वाजपेयी का जन्म हुआ था। मनोज वाजपेयी बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। मनोज वाजपेयी ने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बेतिया जिले के के. आर. हाई स्कूल से की थी और 17 साल की उम्र में वे अपने गांव नरकटियागंज से दिल्ली शिफ्ट हो गये।