Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
01-Feb-2022 07:37 AM
PATNA : फरवरी का महीना शुरू हो गया है और सर्दी का सितम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में जनवरी महीने के अंदर सर्दी का जबरदस्त सितम देखने को मिला और अब फरवरी महीने के पहले दिन ही कोहरे की जोरदार मार देखने को मिली है. राजधानी पटना में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. पटना के अलावा अन्य जिलों से भी कोहरे को लेकर जानकारी सामने आई है. पटना में सुबह 7 बजे तक विजिबिलिटी लेवल ना के बराबर थी.
हालांकि सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ लेकिन कोहरे से फिलहाल राहत नहीं मिल पाई है. सोमवार को बिहार में सबसे ज्यादा ठंड अररिया में रहे या न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया. अगर जम्मू से तुलना करें तो जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. अररिया के अलावे गया, सबौर, मोतिहारी, बेगूसराय, और सीतामढ़ी के पुपरी में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई. बिहार के अररिया और सबौर का न्यूनतम तापमान शिमला से नीचे रहा. शिमला में न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. जबकि पटना का न्यूनतम तापमान सोमवार को 9 डिग्री रहा.
मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार के साथ-साथ बुधवार को भी घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा 3 फरवरी से पटना समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. 3 फरवरी को पटना के अलावे शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, अरवल, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है. यह येलो अलर्ट 19 जिलों के लिए है 4 फरवरी को भी कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट है.