बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
04-Apr-2023 11:19 AM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार के मधुबनी की रहने वाली 14 साल की एक लड़की को FB पर एक युवक से से दोस्ती हुई. लड़के ने बताया कि वह दिल्ली रहता है. बस इसके बाद लड़की किसी को बिना बताए दिल्ली पहुंच गई. जहां वह लड़का तो नहीं आया लेकिन पुलिस की नजर उस पर पड़ गई.
बताया गया कि वह दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास टहल रही थी, पुलिस ने उसे संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखकर रोक लिया. और पूछ ताछ में सारा माजरा पता चला. जिसके बाद लड़की के परिवार से संपर्क किया गया तब पता चला कि उसका मामा दिल्ली में ही रहता है. जिसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को परिवार के हवाले कर दिया गया.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त कर रहा था. इस बीच टीम ने देखा कि फुटओवर ब्रिज के पास एक लड़की संदिग्ध हालात में बैठी है. जिसके बाद पुलिस को शक हुआ तो लड़की से टीम ने उससे बातचीत की. लड़की ने बताया कि वह मधुबनी बिहार की रहने वाली है. वह परिवार को बिना बताए दिल्ली आ गई. उसने अपने फेसबुक फ्रेंड के बारे में भी बताया. उसने बताया कि जब वह दिल्ली आई तो वह उसे नहीं मिला. फिर लड़की से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मधुबनी पुलिस से संपर्क किया.जहां पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया.