बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड? बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल Bihar News : पटना में 22 हजार ऑटो को मिलेगा जोनल परमिट, QR कोड से होगी पहचान; जानें परिवहन विभाग का प्लान BIHAR NEWS : सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय भीषण हादसा, पटना हाई कोर्ट के दो वकीलों की गई जान; बच्चा घायल
12-Sep-2024 03:28 PM
By First Bihar
PATNA: अभी तक रंगदार और माफिया जमीन हड़पने का काम करते थे लेकिन पटना के फतुहा स्थित गोविंदपुर में वक्फ बोर्ड के नाम पर जनता की जमीन हड़पी जा रही है। यह कहना है कि बेतिया सांसद संजय जायसवाल का जो फतुहा के गोविंदपुर में वक्फ बोर्ड की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
बता दें कि बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड ने यह दावा कर रखा है कि यह जमीन उनकी है। जमीन का यह मामला तूल पकड़ता देख जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के सदस्य निरीक्षण के लिए फतुहा पहुंचे जहां पीड़ितों से मुलाकात की और जमीन के संबंध में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि अचानक बोर्ड लगाकर कहा गया कि यह सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन है खाली करो।
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन को हड़पने की साजिश हो रही है। पीड़ितों में हिन्दू और मुसलमान दोनों शामिल है। आश्चर्य की बात है कि यहां रहने वाले मुसलमानों को भी यह बात मालूम नहीं है कि जिस जमीन पर वो रह रहे हैं वो वक्फ बोर्ड की हो गई है।
स्थानीय लोगों से बातें सुनने के बाद संजय जायसवान ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड, इस्लाम, लॉ यूनिवर्सिटी के बड़े जानकारों को बुलाकर उनका पक्ष जानेंगे। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर मकान और सड़क दोनों बनी हुई है। जमीन लोगों के कब्जे में हैं लेकिन एक व्यक्ति ने अपनी इच्छा से बोर्ड लगा दिया और बिना कोई नोटिस के पूरे इलाके को वक्फ बोर्ड की जमीन घोषित कर दिया। कहा गया कि यहां रह रहे लोग मकान खाली कर दें।
संजय जायसवाल ने कहा कि साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। जिस इलाके में 95 फीसदी लोग हिन्दू है उस इलाके में वक्फ बोर्ड सारे जमीन को अपना बता रहा है। यह बहुत बड़ा जमीन घोटाला है। संजय जायसवाल ने कहा कि पीड़ितों को वो न्याय दिलाकर रहेंगे। प्रत्येक राज्य के सुन्नी वक्फ बोर्ड को बुलाएंगे उनकी बातें सुनेंगे। मुस्लिम लॉ यूनिवर्सिटी के बुद्धिजीवियों को भी बुलाएंगे और पीड़ित पक्षों को भी सामने रखेंगे।