ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / फर्जी वीडियो मामले में एक और गिरफ्तार, तमिलनाडु पुलिस ने मुजफ्फरपुर से उपेंद्र...

फर्जी वीडियो मामले में एक और गिरफ्तार, तमिलनाडु पुलिस ने मुजफ्फरपुर से उपेंद्र सहनी को दबोचा, पूछताछ में मनीष ने एक बड़े नेता का नाम बताया

19-Mar-2023 07:36 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी को 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वही फर्जी वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से उपेंद्र सहनी की गिरफ्तारी हुई है। तमिलनाडु में केस दर्ज होने के बाद त्रिपुर पुलिस मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर पहुंची थी। 


इस दौरान त्रिपुर पुलिस ने फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में उपेंद्र सहनी को धड़ दबोचा। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर तमिलनाडु पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हुई है। वही सूत्रों से मुताबिक यह बात भी सामने आ रही है कि यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अपनी गलती स्वीकारी है। 


मनीष से पूछताछ के दौरान एक बड़े नेता का नाम सामने आया है। मनीष ने एक बड़े नेता का नाम लिया है। हालांकि अभी उस नेता का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस अब उस नेता पर कभी भी शिकंजा कस सकती है। बता दें कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


ईओयू ने कहा है कि वह सोमवार को कोर्ट में अर्जी देकर मनीष कश्यप को रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी। ईओयू कह रही है कि मनीष कश्यप से कई राज उगलवाना बाकी है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि मनीष कश्यप ने एक बड़े नेता का नाम लिया है। यह नेता कौन है इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन यदि कोई नेता इसमें शामिल है तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। 

news image