GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
15-Jan-2022 03:07 PM
ARRAH : बिहार में फर्जी प्रमाण पत्र से प्रमोशन पाने का मामला सामने आया है. गलत सर्टिफिकेट पर हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों और हेडमास्टरों से अलग-अलग शोकॉज किया गया है. बता दें पूरे 33 शिक्षकों पर गाज गिरी है.
यह मामला आरा जिले का है जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद ने 33 शिक्षकों और हेडमास्टरों से शोकॉज किया है. अगर शोकॉज का जवाब सकारात्मक नहीं पाया गया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी. बता दें इससे पहले 21 हेडमास्टरों का प्रमोशन रद्द किया जा चुका है.
वहीं इस शोकॉज को लेकर शिक्षा विभाग के गलियारे में तरह-तरह की चर्चा चल रही है. जहां कुछ शिक्षकों का कहना है कि जब 21 शिक्षकों का प्रमोशन रद्द किया गया तो 44 की सूची में से 23 अन्य से शोकॉज का क्या मतलब है जबकि दो बार पूर्व भी शोकॉज किया जा चुका है. इस मामले में एक शिक्षक ने बताया कि दरअसल आई वॉश है. कहा यहां सब कुछ गेम सेट किया जा चुका है, उसी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले पहले चरण में 16 शिक्षकों के प्रमोशन रद्द करने के बाद कुछ शिक्षक अधिकारी से मिले थे और वहीं बचाव के उपाय के तौर पर शोकॉज करने की रणनीति पर चर्चा हुई थी.
जानकारी के अनुसार इन शिक्षकों से किया गया है शोकॉज, मनोज कुमार ठाकुर-उमवि बजरुहा उदवंतनगर, अब्दुल- फरीद मध्य विद्यालय हसवाडीह पीरो, सुरेश कुमार सिंह-उर्दू उमवि बगही बिहिया, विनोद राम-उमवि बलुआ आरा, रमेश कुमार-उमवि सारिपुर संदेश, मंजू कुमारी-उकमवि अनाइठ आरा। जय नारायण सिंह-मवि हसन बाजार पीरो, ददन चौधरी-उमवि कुसुमहा उदवंतनगर, अरुण कुमार सिंह-उमवि मोतीडीह पीरो, श्रीराम प्रसाद-उमवि शोभी डुमरा आरा, असदुल्लाह हैदर-उमवि भोपतपुर कोईलवर, संजय कुमार-उमवि जगवालिया आरा, मनोज प्रसाद-उमवि परमार टोला पीरो, नवल किशोर तिवारी-अमीरचंद कमवि आरा, गोरख उपाध्याय-उमवि पचरुखिया पीरो, अंगद कुमार-उमवि रामदेव छपरा हिन्दी आरा व श्याम नंदन प्रसाद-उमवि यादवपुर बिहिया.