बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
19-Jun-2020 08:47 AM
PATNA : पटना एयरपोर्ट पर फर्जी आईडी के सहारे यात्रा करने वाले 6 लोग को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. ये सभी फर्जी आईडी के सहारे मुंबई जाने की फिराक में थी. इस गिरोह से जुड़े मास्टरमाइंड, दो एजेंट समेत छह सदस्यों को सीआईएसएफ ने खुफिया सूचना व जांच के दौरान धर- दबोचा.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन यात्री स्पाइसजेट की फ्लाइट से फर्जी आईडी के सहारे तथा मुंबई जाने की फिराक में थे. इसी बीच सीआईएसएफ के इंटेलिजेंस विंग के इंचार्ज अजीत कुमार को खुफिया जानकारी मिली कि एयरपोर्ट पर कुछ लोग फर्जी आईडी कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं. जिसके बाद जांच के दौरान एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट के पास से तीन यात्री मोहम्मद हुसैन आलम, अब्दुल रहमान और बलराम कुमार महासेठ को पकड़ा गया. जांच में इनके पार दो आईडी कार्ड मिले.
जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई और दो एजेंट के साथ ही साथ एक अन्य सहयोगी को भी पकड़ा गया. सभी आरोपितों को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया. पकड़े गये आरोपितों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.