Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
27-Nov-2022 10:06 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक विवाहिता ने सिमरिया गंगा नदी में राजेंद्र पुल से छलांग लगा दी, हालांकि गंगा नदी में तैनात एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की टीम ने महिला को कुदते देख काफी मशक्कत के बाद महिला को गंगा नदी से सकुशल बाहर निकालकर जान बचा ली है।
दरअसल, चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय शोभा कुमारी ने सिमरिया पुल से गंगा नदी में कूद गई। जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी मशक्कत कर बाहर निकाला गया और उसकी सूचना चकिया थाना पुलिस को दी गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूछताछ पर महिला की पहचान की गई और उसके घर वालों को सूचना दी गई। सूचना पर वरकुरवा गांव के महिला के भाई हरि कुमार अपने परिजनों के साथ पहुंचा और महिला को अपने साथ ले गया।
इधर, इस मामले में पूछताछ में जो बात निकल कर सामने आई उसमें कहा गया कि उसकी पति के साथ फेसबुक पर फोटो को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद शोभा कुमारी बरकुरवा गांव से अपने मायके से सिमरिया राजेंद्र पुल पहुंची और पुल पर से गंगा नदी में आत्महत्या के लिए छलांग लगा दी। लेकिन गनीमत यह रही कि गंगा नदी में तैनात गोताखोरों की टीम ने उसकी जान बचा ली। गोताखोर टीम के सदस्य ने बताया कि पुल पर से कूदते देख टीम ने महिला को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पानी से निकालने के कई घंटे बाद तक महिला पुलिस को कुछ बताने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद महिला ने अपनी पहचान बताई थी जिसके बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।