बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
10-Dec-2021 08:50 AM
SAHARSA : बीते दिनों जयनगर से सहरसा आ रही जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में खगड़िया से सहरसा आ रही जिले के बिहरा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु अवर निरीक्षक निक्की कुमारी की सरकारी पिस्टल समेत पांच गोलियां और चार हजार रुपये नगदी उनके बैग से चोरी हो गई. इस बात की जानकारी निक्की कुमारी को तब मिली जब वे सहरसा स्टेशन पहुंची.
सहरसा पहुंचने के बाद जब अपने बैग की जांच की तो उसमें सरकारी पिस्टल नहीं थी. जिसके बाद इसकी जानकारी निक्की कुमारी ने रेल के आरपीएफ पुलिस व जीआरपी पुलिस को दी. घटना के बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज हुआ.
बताते चलें कि 6 दिसंबर को निक्की की चुनाव में ड्यूटी लगी थी. 7 दिसंबर को बेगूसराय से सहरसा आते समय जानकी एक्सप्रेस से पिस्टल की चोरी हो गई. वहीं गुरुवार को रेल एसपी डॉ० दिलीप कुमार मिश्रा व रेल डीएसपी गौरव पांडे समेत सदर एसडीपीओ संतोष कुमार सहरसा स्टेशन पहुंचे. जहां महिला पीएसआई के सरकारी पिस्टल ट्रेन से गायब होने की जांच की गई.
ऐसे में रेल डीएसपी गौरव पांडे ने कहा है कि महिला एसआई निकी कुमारी का सरकारी पिस्टल ट्रेन से गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मामला दर्जकर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है.