घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
03-Jun-2024 01:10 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कल मतगणना की जाएगी। इससे पहले तमाम मीडिया एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इन नतीजों के अनुसार बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 30 से 35 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है। इसके बाद अब इस मामले में राजद की तरफ से पहली बार बड़ा दावा किया गया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने दावा किया है कि बिहार में हमलोग 25 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर रहे हैं।
राजद नेता ने कहा कि एग्जिट पोल में जिसने करोड़ो कमाये हैं, उन्हें कमाने दिजिए। मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है। उसके बाद 4 जून को सबकुछ साफ हो जाएगा। हर चरण की मतगणना के बाद जबतक सारे कंडीडेट खुद को संतुष्ट न मान लें और जबतक सबकी सहमति न मिल जाय, तबतक हमें दूसरे चरण में नहीं जाना है।
इसके अलावा ईवीएम में धांधली को लेकर मनोज झा ने कहा कि इस बार किसी का कुछ नहीं चलने वाला है। इस बार किसी भी धोखाधड़ी या किसी भी बड़े लोगों का फोन ही क्यों न आया हो, कुछ भी पलटने वाला नहीं है। इस बार जनता सबकुछ पलट देगी। एक्जिट पोल के मनोवैज्ञानिक ट्रिक में जनता फंसने वाली नही है। इस बार हमलोग कम से कम 25 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। यह सभी बातें 4 जून को सामने आ जाएंगी।
इसके अलावा मनोज झा ने कहा कि कुछ चैनल अब अपने एक्जिट पोल के आंकड़ों को एडजस्ट करने में लगे हैं। इस बीच जिसको जितना कमाना था, उसने कमा लिया है। मैं तमाम लोगों से अपील करता हूं और DM साहब से भी अपील करता हूं कि गिनती में घपला मत कीजियेगा। क्योंकि फिर जनता तैयार बैठी है, जनता तय करेगी कि आगे क्या करना है। इनकी कार्यशैली से हमलोग वाकिफ हैं। पिछली बार बिहार विधानसभा चुनाव में 8 से 10 सीटों पर गलत मतगणना के कारण हमारी सरकार नही बन सकी थी।
उधर, नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर मनोज झा ने कहा कि नीतीश जी के लिए हमारे दिल में बहुत सम्मान है। जिस दिन से चाइनीज का कमल छापकर लोगन को बिहार में पकड़ाया गया, उसी दिन से हमलोगों को और बिहार की जनता को काफी दुख है। नीतीश कुमार अभी अधिकारियों के विवेक से निर्णय कर रहें हैं। हमे उम्मीद है कि जब वह ख़ुद से फ़ैसला लेंगे तो वह फ़ैसला अलग होगा।