चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
04-Mar-2021 06:51 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लिया. कोवैक्सीन के टीकाकरण के बाद उन्होंने इसके फायदे के बारे में लोगों को बताया और कहा कि यह विश्वसनीय है. कोरोना को मात देने में यह वैक्सीन कारगर साबित होगी. इसलिए सभी को आगे आकर टीकाकरण कराना चाहिए.
दिल्ली एम्स में कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने यह बताया कि उन्हें उसी सिस्टर ने कोवैक्सीन का पहला डोज दिया है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैक्सीन दी. सिस्टर निवेदा मूल रूप से पुडुचेरी की रहने वाली है. संयोग से आज जब आर के सिन्हा वैक्सीन लेने आये तो सिस्टर निवेदा ही ड्यूटी पर थीं.
आर के सिन्हा ने सिस्टर निवेदा का शिफ्ट चेंज होते रहता है लेकिन संयोग से दोनों ही समय उनका ही शिफ्ट था इसलिए उन्होंने पीएम मोदी और उन्हें टीका लगाया. लेकिन बेवजह इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है. यह सही नहीं है. सिस्टर की ड्यूटी बदलती रहती है लेकिन विरोधी दल विवाद खड़ा कर रहे हैं. इसी प्रकार कोवैक्सीन को भाजपा का वैक्सीन घोषित करने में भी लोगों ने परहेज नहीं किया.
उन्होंने कहा कि यह भाजपा या मोदी का वैक्सीन नहीं है. भारत के विलक्षण वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया हुआ स्वदेशी वैक्सीन है. उनका सम्मान कीजिये और एक स्वाभिमानी देशभक्त नागरिक की तरह खुद भी वैक्सीन लगाइये और सबको प्रेरित कीजिये.