Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
07-Apr-2023 12:45 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकलर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब यहां एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक लड़के को अपने एक्स गर्ल फ्रेंड से बकाया पैसा मांगना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के नए प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद पुराने बॉय फ्रैंड ने डायल 112 से अपनी जान बचाने को लेकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
दरअसल, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र इलाके के एक युवक ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने कहा है कि, एक युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे वो काफी डर गया है। इसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक और एक युवती को लेकर थाने पहुंची। जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि, युवक ने साथ आई युवती के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि, वो दोनों पहले प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों में रिश्ता था तो एक-दूसरे पर पैसे भी खूब खर्च किए। रिश्ते के दौरान ही युवक ने प्रेमिका को कर्ज के तौर पर 30 हजार रुपये दिए थे। इसमें से युवती ने 20 हजार रुपये लौटा दिए लेकिन बाकी का पैसा नहीं लौटाया। जिसके बाद युवक ने लड़की से अपने बचे हुए दस हजार रुपये मांगे। उसके बाद युवती ने अपने नये ब्वॉयफ्रेंड से युवक को जान से मारने की धमकी दिलाई। पुलिस ने जांच की तो मामला सामने आया।
इसके आगे युवक ने बताया कि, वो फिलहाल कांटी इलाके का रहने वाला युवक वर्तमान में सदर थाना अंतर्गत एक मुहल्ले में किराये के मकान में रहता है। उसने पुलिस से शिकायत की कि उसे एक युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। जांच में पता चला कि धमकी के पीछे एक युवती का हाथ है।
इधर, पुलिस ने पूछताछ करने और रुपये लौटाने की बात कहने पर दोनों से पीआर बांड भरवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक-युवती को छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि पीड़ित युवक इससे पहले एक बार इन सब चक्करों में आत्हत्या का प्रयास भी कर चुका है।