ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

ईपीएफओ ने शुरू की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन सेवा, यहां भी आपको मिलेगी हर जानकारी

14-Oct-2020 11:06 AM

DESK :  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शिकायतों के त्वरित  निपटारे के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. इसकी जानकारी श्रम मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी है. मंत्रालय ने कहा है कि इस सेवा के लॉन्च होने से ईपीएफओ सदस्यों के शिकायतों का त्वरित निवारण हो सकेगा. यह सुविधा EPFO के पहले से मौजूदा विभिन्न शिकायत निवारण माध्यमों जैसे- EPFiGMS पोर्टल, CPGRAMS, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और ट्विटर) और एक समर्पित 24x7 कॉल सेंटर के अतिरिक्त काम करेगी.


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने  सदस्यों को  निर्बाध और बिना रुकावट सेवा देने के उद्देश्य से काम कर रही है, इसी के तहत एक वाट्सएप आधारित हेल्पलाइन-कम-शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की गई है. वाट्सएप हेल्पलाइन की सुविधा सभी 138 क्षेत्रीय कार्यलयों में शुरू हो गई है. कोई भी सब्सक्राइबर ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से जुड़ी किसी तरह की जानकारी के लिए या शिकायत दर्ज कराने के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए  ईपीएफओ  सदस्य को  उस क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर वाट्सएप मैसेज करना होगा, जहां उसका अकाउंट है. सभी क्षेत्रीय कार्यलयों के वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध है. 


वाट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से पीएफ (PF) ग्राहक ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर सीधे बातचीत कर सकेंगे. यह एप अपने सभी हितधारकों के साथ सीधे पहुंचने और संवाद करने का एक सरल माध्यम साबित होगा. जरूरी जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्या के समाधान के लिए ईपीएफओ के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर एक्सपर्ट्स की एक समर्पित टीम बनायी है.