बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Nov-2022 03:37 PM
PATNA: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू-तेजस्वी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर बने हुए हैं। अपनी जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर शिक्षा, बेरोजगारी और अपराध समेत हर मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। पूर्वी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीके ने बिहार सरकार की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार एक इंजीनियर हैं और सोच समझकर शराबबंदी को लागू किया है। नीतीश ने शराब की दुकानें तो बंद करा दी लेकिन अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैं।
दरअसल, पश्चिम चंपारण में अपनी जन सुराज यात्रा को पूरा करने के बाद प्रशांत किशोर अब पूर्वी चंपारण के अलग-अलग इलाकों में जनसभा कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने तुरकौलिया के जयसिंह मौजे गांव में जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। पीके ने कहा कि दुनियाभर में आज एक नई व्यवस्था लागू हो गई है। घर बैठे बैठे मोबाइल का एक बटन दबाइए और कोई भी चीज आपके सामने हाजिर हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इंजीनियर हैं। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून को तो लागू करा दिया लेकिन फ्लिपकार्ट और अमेजन की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी शुरू करा दी। अब सौ रुपये की शराब 400 रुपये में घर-घर पहुंच जा रही है।
बिहार में शराबबंदी और शराब की होम डिलीवरी के कारण हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर राजस्व के यह 20 करोड़ सरकारी खजाने में आते तो बिहार के स्कूल और अस्पतालों की आज यह दशा नहीं होती। नीतीश कुमार की शराबबंदी के कारण बिहार में शराब माफिया सक्रिय हैं। वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बापू और बाबा साहेब के सपने को एक आकार देने का हमारा प्रयास चल रहा है। आपका प्रतिनिधि आपके बीच से चुनकर आना चाहिए, न कि किसी नेता या पार्टी से प्रभावित होकर आप उसे वोट दें। जैसा वोट दीजिएगा उसका परिणाम आपको और आपके बच्चों को भुगतना पड़ेगा। बिहार में जनता नहीं जागेगी तब तक कुछ नहीं होगा।