ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पुलिस पिटायी से इंजीनियर की मौत का मामला, आरोपी थानाध्यक्ष बर्खास्त किये गए

पुलिस पिटायी से इंजीनियर की मौत का मामला, आरोपी थानाध्यक्ष बर्खास्त किये गए

13-Dec-2020 08:34 AM

BHAGALPUR : पुलिस की पिटाई से इंजीनियर आशुतोष की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है.आशुतोष की पिटाई के आरोप में बिहपुर के पूर्व थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल को बर्खास्त कर दिया गया है. डीआईजी सुजीत कुमार ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है. 24 अक्टूबर को बिहपुर थाने की हाजत में आशुतोष कुमार पाठक को बंद कर पुलिस ने पिटाई की थी और बाद में 25 अक्टूबर को इलाज के दौरान आशुतोष की मौत हो गई थी.

इस घटना के बाद से थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल फरार चल रहे है. डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा है कि बिहपुर के पूर्व थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया है उस पर लगे आरोप बेहद गंभीर थे और फरार होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का संचालन भी मुश्किल था. ऐसे में सर्विस मैन्युअल के अनुच्छेद 311 का प्रयोग करते हुए एक्शन लिया गया है.

दरअसल यह पूरी घटना उस वक्त हुई थी जब आशुतोष पाठक अपने परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. सड़क पर बैरिकेडिंग  को लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई थी और उसके बाद थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल ने आशुतोष को थाने ले जाकर हाजत में बंद कर दिया था. हाजत में ही आशुतोष की बेरहमी से पिटाई की गई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.