बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jun-2023 03:33 PM
By First Bihar
DESK : कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने खुद इस फिल्म का टीजर शेयर किया और साथ ही बताया कि ये फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि पहले फिल्म की रिलीज डेट अक्टूबर रखी गई थी, लेकिन अब इसे नंबर में रिलीज किया जाएगा।
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने 1 मिनट 12 सकेंड का टीजर को शेयर करते हुए लिखा है कि, “रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।" इमरजेंसी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को निर्देशन कंगना रनोट ने किया है और पटकथा रितेश शाह की है।
वहीं, इस फिल्म की टीजर की शुरुआत होती है जिसमें 25 जून 1975 की वो तारीख दिखाई देती है, जिस दिन इस देश पर इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद आता है उपद्रव की सीन, अखबार की एक हेडलाइन जिस पर लिखा है कि देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। फिर अनुपम खेर की झलक भी दिखाई देती है, जिसमें वो सलाखों के पीछे नजर आते हैं। लोग सड़कों पर निकल आए हैं, पुलिस दमनकारी नीति अपना रही है, गोलियां चला रही है। फिर आती है इंदिरा गांधी की दमदार आवाज इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा। आखिरी में लिखा आता है कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 नवंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।
आपको बताते चलें कि, इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने 1975 में हुई घटनाओं का सामना किया, जिसने भारत के इतिहास को बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं और आज तक वह प्रधानमंत्री बनने वाली एकमात्र महिला हैं।