ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / इलेक्ट्रिक बस का न्यूनतम किराया 10 रुपया हुआ, अब गर्मी में AC बस...

इलेक्ट्रिक बस का न्यूनतम किराया 10 रुपया हुआ, अब गर्मी में AC बस का मजा ले सकेंगे पटनावासी

12-Mar-2021 03:37 PM

PATNA: पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों का किराया कम करने का फैसला लिया है। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोग अब वातानुकूलित व प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक बस में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

news image

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने जानकारी देते हुए कहा कि निगम ने पटना में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का किराया कम करने का फैसला लिया है। इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने वाले लोगों को अब न्यूनतम किराया 10 रुपये ही देने होंगे। पहले इस बस का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकत्तम किराया 50 रुपये था। न्यूनत्तम किराया 10 रुपया किये जाने से पटना में लोकल सफर करने वाले लोगों को फायदा मिल सकेगा।

news image


ऐसे में अब पटना में रहने वाले लोग पांच किलोमीटर की दूरी सिर्फ दस रुपये में तय कर सकेंगे। गांधी मैदान से पटना जंक्शन तक ऑटो के बराबर दस रुपये किराया देना होगा। पटना जंक्शन से आयकर गोलंबर तक के लिए 10 रुपये ही देने होंगे। इसी तरह आयकर गोलंबर से पटना जू पहुंचने के लिए भी 10 रुपये ही लगेंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि कुल 25 बसे चलायी जानी थी लेकिन अभी 17 बसे ही चलायी जा रही है। 8 बसे बहुत जल्द आ जाएगी जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। गर्मी के मौसम में लोग अब एसी बसों का उपयोग कर पाएंगे। 


news image


मंगलवार को CM नीतीश ने पटना में लग्‍जरी और इलेक्ट्रिक बसों उद्घाटन किया 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के लिए बीते मंगलवार को पटना में लग्‍जरी और इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया था। इसी बस से वे डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी और कैबिनेट के कई साथियों के साथ विधानसभा पहुंचे थे। बिहार में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करते हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने बिहार की जनता को खास सौगात दी। सीएम नीतीश ने 12 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टिकोण से इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत एक अच्छी पहल है।


इलेक्ट्रिक बसों की विशेषता


एक बार चार्ज होने के बाद 225-250 KM चलेगी बस
पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है इलेक्ट्रिक बस
वातानुकूलित है इलेक्ट्रिक बस
दो बस के अंदर और एक बाहर लगा है CCTV कैमरा
सभी बसों में तीन-तीन डिस्प्ले लगी हुई है
बस में पैनिक बटन फैसिलिटी भीं 

स्मार्ट टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
इमरजेंसी गेट, इमरजेंसी बटन और एलार्म बेल
बस के अंदर यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा
पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम