BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 03:55 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने 2 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. यह जिम्मेवारी मधु महाजन और बालकृष्णन को मिली है.

मधु महाजन और बालकृष्णन दोनों ही पूर्व आईआरएस अधिकारी रह चुके हैं. दोनों को बिहार में अहम जिम्मेवारी मिली है. जो भी शिकायत मिलेगी उस पर कार्रवाई करेंगे. इसके साथ ही वोटरों के बीच बंटने वाले पैसे और शराब पर भी अधिकारियों की नजर रहेगी. दोनों ही अधिकारी कई लोकसभा चुनाव 2019 में अहम जिम्मेवारी निभा चुके हैं.
बिहार में तीन चरणों में होगा चुनाव
बिहार में तीन चरण में चुनाव होने वाला है. 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण का चुनाव होगा. इसको लेकर एक अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा. पहले चरण में 71, दूसरे चरण में 94, तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा. 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. पहले चरण में 71 सीटों पर होगा चुनाव. अधिसूचना 1 अक्टूबर से हो गया है. नामांकन 8 अक्टूबर तक होगा. 9 अक्टूबर को स्कूटनी, 12 अक्टूबर को नाम वापसी, 28 अक्टूबर को मतदान होगी. दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होगा. अधिसूचना 9 अक्टूबर होगा, नामांकन 16 अक्टूबर को होगा. 17 अक्टूबर को स्कूटनी, 19 अक्टूबर को नाम वापसी, 3 नवंबर को मतदान होगी. तीसरे चरण में चुनाव 78 सीटों पर होगा. अधिसूचना 13 अक्टूबर होगा, नामांकन 20 अक्टूबर को होगा. 21 अक्टूबर को स्कूटनी, 23 अक्टूबर को नाम वापसी, 7 नवंबर को मतदान होगा.