ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / एक तरफ बाप अतीक की पेशी, दूसरी तरफ बेटे का यूपी STF...

एक तरफ बाप अतीक की पेशी, दूसरी तरफ बेटे का यूपी STF ने किया एनकाउंटर

13-Apr-2023 01:08 PM

By First Bihar

DESK : उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं, दूसरी तरफ अतीक के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर कर दिया गया है। यूपी एसटीएफ ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। इसके ऊपर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इसका एनकाउंटर झांसी में किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, इनके पास विदेशी हथियार मिले हैं। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार थे। STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने अब इसे मार गिराया है। यह एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। 


इसको लेकर एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि, उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे 5-5 लाख के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद और गुर्गे गुलाम को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस सभी नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी।  इस बीच इनपुट मिलने पर गुरुवार को झांसी में इनको पकड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में दोनों  मारे गए। 


इधर,  गुरुवार को अतीक अहमद को नैनी जेल से कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। साथ ही बरेली जेल से लाए गए उसके भाई अशरफ की कस्टडी रिमांड भी मंजूर की गई।  प्रयागराज पुलिस की स्पेशल टीम गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल से अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में लेकर बुधवार को जनपद पहुंची।