ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / एक साथ घर से निकली दो अर्थी, बेटे की मौत के बाद सदमे...

एक साथ घर से निकली दो अर्थी, बेटे की मौत के बाद सदमे से गई मां की भी जान

06-Apr-2022 04:20 PM

By DEEPAK

NALANDA: नालंदा से दुखद घटना सामने आ रही है। जहां बेटे की मौत के कुछ ही घंटे के बाद सदमे की वजह से मां की भी जान चली गई। घर में शादी का माहौल था। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दिल हो गयी है।  


बेटे की मौत का सदमा एक मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी भी मौत हो गयी। घटना नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर खंधा इलाके की है जहां मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रज्जू चौहान के 30 वर्षीय पुत्र छोटू चौहान के रुप में हुई है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही 55 वर्षीय मां मालती देवी की भी मौत हो गयी।


घर में एक साथ दो सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना से मातम का माहौल है। घर में शादी थी लोग इसकी तैयारी में जुटे थे। लेकिन इस घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दिल हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना और रहुई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।