चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Feb-2021 07:31 AM
PATNA : कोरोना काल के बाद पहली बार क्लास वन से लेकर पांचवी तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं। 1 मार्च से पहली क्लास से लेकर पांचवी क्लास तक के बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे। राज्य सरकार स्कूल खोलने के संबंध में या बड़ा फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद एक बार से पहली क्लास से लेकर 12वीं तक के स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा मुख्य सचिव दीपक कुमार ने शनिवार को कहा है कि पहली क्लास से लेकर पांचवी तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है।
मुख्य सचिव ने कहा है कि 50 फ़ीसदी बच्चों के साथ ही स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है। अगले दिन शेष 50 सीसी बच्चे स्कूल आएंगे। स्कूल प्रशासन को रोना से बचाव की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करेंगे यह सुनिश्चित करना होगा। सरकारी स्कूल के बच्चों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा है कि स्कूल खुलने के 15 दिनों बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी और राज्य भर के स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जिलों से रिपोर्ट ली जाएगी फिर आगे क्या करना है इस पर फैसला किया जाएगा। सरकार ने सभी जिलों में प्रशासन को सचेत और सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस बाबत सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश शिक्षा विभाग को दे दिया गया है।
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा है कि पहली से पांचवी तक के स्कूल खोलने को लेकर सभी जिलों में विस्तृत गाइडलाइन भेजी जाएगी। आपको याद दिला दें कि सबसे पहले राज्य में 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोले गए थे। 4 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी दूसरे चरण में छठी से लेकर आठवीं तक के बच्चों के स्कूल 8 फरवरी से खोले गए और अब 1 मार्च से पहले से लेकर पांचवी तक के बच्चों का स्कूल खोलने का फैसला किया गया है।