ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने फांसी लगाकर दी जान

05-Jul-2023 03:33 PM

By First Bihar

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतारा और बाद में खुद फांसी से फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जौनपुर के जयरामपुर गांव की है।


इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला जयरामपुर गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा है। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए थे। आधी रात को न जाने क्या बात हुई कि राजेश ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग राजेश और उसकी पत्नी को जगाने के लिए पहुंचे।


काफी आवाज लगाने के बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो राजेश के चचेरे भाई ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। राजेश की पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का खून से सना शव फर्श पर पड़ा हुआ था जबकि राजेश का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। एक साथ पांच लोगों की लाश कमरे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस वारदात के कारणों को खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक राजेश की पत्नी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं जबकि बच्चों के गले में निशान मिले हैं। फिलहाल हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है, छानबीन चल रही है।