Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Sep-2021 02:45 PM
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है जहां संदिग्ध स्थिति में एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले के बाद से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं.
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि गांव के राकेश प्रसाद कुशवाहा के घर में संदिग्ध स्थिति में लगातार 5 बच्चों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि बीती रात भाई-बहन की एक साथ मौत हो गयी जबकि उससे पहले तीन अन्य बच्चों की भी मौत हो गई थी.
26 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक कुल पांच मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, ठग प्रसाद की 11 वर्षीय पुत्री अंश कुमारी की मौत 26 अगस्त को हुई है. परशुराम प्रसाद कुशवाहा के 32 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार और उनके 10 वर्षीय पुत्र प्रियांश कुमार की मौत 1 सितंबर को हुई है. वहीं, उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों 13 वर्षीय मुन्नी कुमारी व 4 वर्षीय कालू कुमार की मौत शुक्रवार को हो गई है.
बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किये जाने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने सड़क जामकर खूब प्रदर्शन किया. उन्होंने बच्चों के शवों को रखकर खूब हंगामा किया. प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इधर महज एक सप्ताह के अंदर एक ही परिवार के पांच बच्चों की संदिग्ध मौत से परिजन के साथ ही स्थानीय लोग डरे-सहमे हैं. परिजन और स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और विशेष जांच की बात कही है. वहीं स्वास्थ्य पदाधिकारी श्रवण पासवान ने मृतक के पूरे घर का जायजा लेने के बाद उसे सील करने की बात कही है.
श्रवण पासवान ने बताया कि यह पूरी घटना संदेहास्पद है क्योंकि एक ही परिवार में लगतार 5 लोगों की मौत जाना और इसकी वजह पता नहीं चल पाना संदेहास्पद है. ऐसी स्थति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी.