2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
04-Jul-2021 04:42 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक ही परिवार के तीन लोग गंडक नदी में डूब गये। एक का शव बरामद किया गया है जबकि दो अब भी लापता हैं। बताया जाता है कि 51 वर्षीय महातम यादव, 31 वर्षीय नागेंद्र यादव और 18 वर्षीय रंजीत कुमार भैंस को नहाने के लिए नदी के पास पहुंचे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बतदेह गांव की है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर और NDRF को बुलाया। जिसके बाद शव की तलाश शुरू की गयी। फिलहाल अब तक दोनों शव का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही राजद के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वही जिला प्रशासन से परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

