ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए नीतीश-तेजस्वी : सियासी हलचल के बीच...

एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए नीतीश-तेजस्वी : सियासी हलचल के बीच कयासों का बाजार गर्म

05-Jun-2024 11:11 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार के पलटी मारने की भी चर्चा जोरों पर है। तमाम तरह की सियासी सरगर्मियों के बीच नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों की विमान में एकसाथ वाली तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म है।


दरअसल, चार सौ से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा करने वाली बीजेपी इस चुनाव में बहुमत का आंकड़ा तक हासिल नहीं कर सकी है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। सहयोगियों के बदौलत केंद्र में एक बार फिर एनडीए की वापसी हो रही है। हालांकि बिहार में बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी अब छोटे भाई के तौर पर उभरी है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस चुनाव में बीजेपी से अच्छा परफॉर्म किया है।


चुनाव के रुझान सामने आने के बाद से ही कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है। एक बार फिर से नीतीश कुमार के पलटी मारकर इंडी गठबंधन के साथ जाने की चर्चा तेज है। दोनों ही गठबंधन को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की जरूरत है। ऐसे में हर किसी की नजर नीतीश कुमार पर है। हालांकि जेडीयू के बड़े नेताओं का कहना है कि वह एनडीए के साथ हैं और ऐसी किसी भी संभावना से उन्होंने इनकार किया है।


इसी बीच दिल्ली में आज दोनों खेमों की बड़ी बैठकें हो रही हैं और दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ गठबंधन के तमाम नेता दिल्ली कूच कर गए हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर एक बार फिर से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। नीतीश कुमार जिस फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं, उसी फ्लाइट से तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। अगली सीट पर नीतीश कुमार बैठे हैं तो उनके ठीक पीछे वाली सीट पर तेजस्वी यादव बैठे नजर आ रहे हैं। 


इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक कयासों का बाजार गर्म हो चुका है। कहा जा रहा है कि कहीं फ्लाइट में ही नीतीश और तेजस्वी कोई बड़ा खेल न कर दें। हालांकि बीजेपी के लिए थोड़ी राहत जरूर है कि इसी फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान और उनकी पार्टी के तमाम नवनिर्वाचित सांसद भी मौजूद हैं। चिराग ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी बीजेपी के साथ है।