बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Jun-2024 09:45 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड अभिनेता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को शादी कर ली। अपने दोस्त जहीर इकबाल से सोनाक्षी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। शादी के कागजात पर हस्तांक्षर करते सोनाक्षी ने पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान सोनाक्षी के पिता शत्रुध्न सिन्हा भी मौजूद थे जो काफी भावुक नजर आ रहे थे। शादी के पेपर पर साइन करते समय सोनाक्षी ने पिता का हाथ थामे रखा था और जहीर इकबाल पेपर पर हस्तांक्षर कर रहे थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आज कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर इस खास दिन की खूबसूरत फोटो सोनाक्षी ने पोस्ट किया है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मौके पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया।
इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें पहली फोटो में दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं वही दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजातों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते दिख रही है। शादी के मौके पर सोनाक्षी ने क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है वही जहीर सफेद रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।
शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है कि इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा था और इसे हमेशा के लिए कायम रखने का फैसला किया था। उस प्यार ने उन तमाम चुनौतियों और जीत के दौरान हमें रास्ता दिखाया और आज हमें इस पल तक लेकर आया है। जहां आज दोनों के परिवारों और दोनों के ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति पत्नी बन गए हैं। इस शादी से सोनाक्षी और जहीर दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी दामाद को आशीर्वाद दिया है।

