ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में आज बादलों का बसेरा, हर दिन बदल रहा है मौसम

पटना में आज बादलों का बसेरा, हर दिन बदल रहा है मौसम

21-Mar-2021 08:01 AM

PATNA : पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम का बदलता हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवा और दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पटना समेत बिहार के दक्षिणी हिस्से में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिला है। आज पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और सूबे में कई जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।


मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण बिहार के लगभग 20 जिलों में बात बादल छाए रहेंगे कहीं कहीं गरज के साथ बारिश होगी। तेज आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वायुमंडल के निचले स्तर में नमी बनी हुई है जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन को मदद कर रही है। अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। 


शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पटना में नीचे का पारा 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वाल्मीकिनगर शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।