petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
13-Sep-2024 01:08 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सबौर में ईंट-भट्ठा के मुंशी की हत्या कर दी गयी है। यहां घात लगाए अपराधियों ने धारदार हथियार से वार करके मुंशी को मार डाला। इस घटना के बाद परिजनों का मातम का माहौल कायम है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक ईट भट्ठा के मुंशी की हत्या कर दी गयी। यह घटना शंकरपुर पंचायत की है जहां रात को धारदार हथियार से वार करके ईंट भट्ठा पर मुंशी का काम करने वाले जट्टू मंडल उर्फ अंकित कुमार की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के जट्टू मंडल उर्फ अंकित कुमार (30) के रूप में की गयी है। धारदार दबिया से कई बार वार करके निर्मम हत्या की गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
वहीं, मृतक के छोटे भाई छोटू कुमार के अनुसार उनके शरीर पर दबिया के कई वार किए गए हैं जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जहां ईट भट्ठा में काम कर रहे अंकित अपना घर वापस हो रहा था। इसी क्रम में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने एक अन्य ईट भट्ठा के आसपास रास्ते में उसे घेर लिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। मृतक ताज ईट भट्ठा के मुंशी थे। वह अपने पीछे पत्नी खुशबू देवी सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार की सारी जिम्मेदारी मृतक के ऊपर ही थी।
उधर, ग्रामीणों के अनुसार धटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है.पुलिस सभी बिंदु पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं एफएसलएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी. घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी करने में जुटी है।