बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
07-Dec-2021 07:51 AM
PATNA : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंग्लैंड से पटना आए उस युवक की जांच रिपोर्ट आ गई है जिसे ओमिक्रोन होने की आशंका जताई जा रही थी. मोतिहारी का रहने वाला युवक नवंबर के शुरुआती दिनों में इंग्लैंड से लौटा था. बिहार आने से पहले वह दिल्ली में रुका था और वहीं से उसे सांस की तकलीफ होने लगी थी. लेकिन अब उसकी जांच रिपोर्ट सामने आ गई है इस युवक को ओमिक्रोन नहीं है बल्कि उसमें डेल्टा वैरीअंट पाया गया है.
तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. यहीं पर उसकी कोरोनावायरस आई गई और वह संक्रमित पाया गया. बाद में उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस भेजा गया था. आईजीआईएमएस में तकरीबन 1 महीने बाद रिपोर्ट आई है इस रिपोर्ट में ओमिक्रोन नहीं होने की बात कही गई है. पटना के लिए भले ही ये अच्छी खबर हो लेकिन दूसरी खबर चिंता पैदा करने वाली है. राजधानी पटना में सोमवार को 6 नए मरीजों की पहचान की गई इसके अलावा एक अन्य मरीज वैशाली में मिला है. बाकी अन्य जिलों में किसी मरीज की पहचान नहीं हुई है पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित की तादाद में इजाफा हुआ है और यह इस बात का संकेत है कि लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए.
ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए बिहार से 27 सैंपल अब तक जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं. इन सभी की जिनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी. दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के लाभ में इंसानों की जिनोम सीक्वेंसिंग के बाद रिपोर्ट सामने आएगी. गया और गोपालगंज में मिले एक-एक विदेशी यात्री का सैंपल भी यहां जांच के लिए भेजा गया है. सबसे बड़ी चिंता मुजफ्फरपुर में 18 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर के बीच आए विदेशी यात्रियों को लेकर है. विदेश से सफर कर आने वाले 532 लोगों की पहचान की गई है लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि इनमें से 385 लोग अभी भी ट्रसलैस है. यहां औराई के रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्य करुणा संक्रमित पाए गए हैं. यह परिवार 29 नवंबर को मलेशिया से आया.