ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / इयरफोन बना बच्चे की जान का दुश्मन: ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

इयरफोन बना बच्चे की जान का दुश्मन: ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

12-May-2022 11:30 AM

CHHAPRA: आजकल बच्चों के पास मोबाइल फ़ोन और इयरफोन होना आम बात हो गया है। लेकिन छपरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां इयरफोन ने एक किशोर की जान ले ली। दरअसल, बुधवार को गोरखपुर पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। घटना मढ़ौरा के टेरा गांव की है। 


मृतक मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव के रहने वाले छठू सिंह के 15 साल के बेटे राहुल कुमार बताया जा रहा है। खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। मृतक राहुल का शव गांव में लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ राहुल अपने नानी के घर शादी में गया था। वहां से वह घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 


घटना को लेकर संतोष परिहार ने बताया कि राहुल मेरा भतीजा है। वह जनता उच्च विद्यालय गोढना में नौवीं क्लास में पढ़ता था। वह मढ़ौरा के टेरा गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह के यहां शादी में गया था। वहीं से बुधवार को वापस मशरक आने के लिए ट्रेन पकड़ने टेरा रेलवे स्टेशन पटरी के रास्ते जा रहा था। इस दौरान उसके कान में इयरफोन लगे थे और वह गाने की धुन में मस्त था। अचानक पीछे से गोरखपुर पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। कान में इयरफोन होने के कारण वह हॉर्न भी नहीं सुन पाया और उसकी मौत हो गई।