ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

ऐन वक्त पर फुस्स हो गई बिहार पुलिस की राइफल, गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान नहीं चली गोली

10-Jun-2022 03:58 PM

MOTIHARI: बिहार पुलिस की राइफल का ऐन वक्त पर धोखा देना कोई नई बात नहीं है, अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय की अंत्येष्टि के दौरान ऐन वक्त पर बिहार पुलिस की राइफलें फुस्स हो गईं। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय के निधन के बाद मोतिहारी स्थित उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्ठि हो रही थी। पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए घाट पर मौजूद थे। जैसे ही सलामी का आदेश हुआ जवानों ने कंधे पर रखे रायफल से फायर करना शुरू कर दिया।


लेकिन इस दौरान कई जवानों के के राइफल से फायर नहीं हुआ और ऐन वक्त पर राइफल फुस्स हो गए। जिन जवानों के राइफल से फायर नहीं हुआ वे फायर करने के लिए परेशान दिखे। पुलिस के जवान काफी देर तक राइफल से फायर करने की कोशिश करते रहे लेकिन गोली नहीं चली। अंत में जवान राइफल कंधे पर लेकर खड़ा रहा।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो एक बार फिर बिहार पुलिस की किरकिरी करा दी है।