ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, मारपीट में 10 साल की बच्ची की मौत

23-Jun-2024 08:34 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान दस वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी। घटना ललमनियां थाना क्षेत्र में डुबोरबोना की है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि बीते 20 जून को ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि हिंसक झड़प का रूप ले लिया। मारपीट में उसी गांव के वार्ड-3 के रहने वाले मो. मुस्तकीम के दस वर्षीया पुत्री गुलनाज बुरी तरह घायल हो गयी।


आनन-फानन में इलाज के लिए उसे दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान आज 23 जून को बच्ची की मौत हो गयी। इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट