बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
01-Jul-2024 08:31 AM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा स्पीकर के चुनाव के बाद अब लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। विपक्ष की तरफ से डिप्टी स्पीकर पद के लिए अपनी दावेदारी रखनी शुरू कर दी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने डिप्टी स्पीकर के लिए विपक्ष के एक ऐसे सांसद के नाम का प्रस्ताव रख दिया है, जिससे इसको लेकर पेंच फंसता दिख रहा है।
दरअसल, पिछले दिनों लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच खूब घमासान मचा था। विपक्ष ने सरकार के सामने बड़ी शर्त रख दी थी कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष से होगा तब ही वह सरकार द्वारा लाए गए स्पीकर का समर्थन करेगा। बात नहीं बनी तो बाद में पक्ष और विपक्ष की तरफ से उम्मीद्वार भी उतारे गए लेकिन वोटिंग से पहले ही ध्वनि मत से ओम बिरला को दूसरी बार लोक सभा का स्पीकर चुन लिया गया था।
सियासी सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दलित समुदाय से आने वाले और अयोध्या में बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल करने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के नाम का प्रस्ताव बीजेपी के सामने रखा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और ममता बनर्जी के बीच इसको लेकर बातचीत भी हुई है।
माना जा रहा है कि अयोध्या में बीजेपी को धूल चटाने वाले गैर कांग्रेसी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद का नाम भाजपा के लिए काफी कठिन साबित होगा। सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं कि डिप्टी स्पीकर का पद भरा जाएगा या पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी एनडीए की सरकार इस पद को खाली रखेगी। बता दें कि 17वीं लोकसभा में कोई डिप्टी स्पीकर नहीं था।