RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती
09-May-2020 10:57 AM
PATNA : 4 मई को हुई शादी में शामिल एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद दूल्हा समेत 6 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है. सभी की कोरोना जांच कराई गई है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मामला पटना के रेवां की है. जहां के रहने वाले एक युवक, उसके पिता और भाई समेत छह लोगों को शुक्रवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने मसौढ़ी के क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा दिया. सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया है.
इस बारे में बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि रेवां निवासी एक युवक की शादी चार मई को जहानाबाद में हुई थी. लॉकडाउन के कारण शादी में दूल्हा, उसके पिता, भाई समेत तीन रिश्तेदार गए थे. उस शादी में जहानाबाद के लालसोबिगहा गांव का एक शख्स भी शामिल हुआ था. गुरुवार को हुई जांच में वह शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया. जिसके बाद जहानाबाद प्रशासन सक्रिय हो गया और उक्त बरात में शामिल करीब 35 लोगों की जांच का आदेश दे दिया.
मसौढ़ी के बीडीयों को भी उसकी जानकारी दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही शादी में शामिल सभी को क्वारेंटाइन सेंटर पर लाया गया है. जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को होम क्वारेंटाइन किया जाएगा. यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो दुल्हन समेत अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी.