बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
18-Nov-2024 03:47 PM
By First Bihar
DESK : शादी हमेशा एक परिवार के लिए सबसे यादगार लम्हा होता है। सबसे अधिक इसको लेकर दूल्हा और दुल्हन में उत्सुकता रहती है। लेकिन कभी -कभी छोटी सी बात को लेकर शादी में कुछ अड़चनें भी आ जाती हैं, वो भी बेहद अजीबोगरीब। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 34 बारातियों को लेकर दूल्हे राजा ट्रेन में सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लाने जा रहे थे। बारातियों को इस बीच दो ट्रेंनों में सफर करना था। लेकिन एक ट्रेन लेट हो गई। अब उसके बाद क्या हुआ यह अपने आप में काफी रोचक है।
दरअसल, मुंबई से 34 बारातियों को लेकर दूल्हे राजा ट्रेन में सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लाने जा रहे थे। उन्हें गुवाहाटी जाना था। इसको लेकर दो ट्रेन से बारातियों को रवाना होना था। इस बीच दो ट्रेंनों में सफर करना था। लेकिन एक ट्रेन लेट हो गई। फिर जिस ट्रेन में बारातियों को आगे जाना था उसके भी निकलने का समय हो गया। ऐसे में जब यह बात रेलवे को पता चली तो उन्होंने बारातियों के लिए पूरी ट्रेन ही रुकवा दी।
इसके बाद रेलवे के इस कदम की अब हर जगह तारीफ हो रही है। वहीं बारातियों ने भी रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया। 34 बारातियों को लेकर आ रही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस देरी से चल रही थी। इसके चलते बारातियों की कनेक्टिंग ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस के छूटने की स्थिति बन गई। अगर ऐसा होता तो दूल्हे समेत सभी बाराती समय पर शादी स्थल पर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था बारातियों टेंशन में आने लगे।
इधर, निर्देश मिलते ही डीआरएम ने तुरंत हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को थोड़ी देर रोकने के निर्देश दिए और जैसे ही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन पहुंची तो सभी बारातियों को बैटरी से चलने वाले वाहन पर सवार कर सरायघाट एक्सप्रेस में बिठाया गया. इसके बाद बाराती समय पर शादी स्थल पर पहुंचे. रेलवे अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी। वहीं, बारातियों ने भी रेलवे और इसके अधिकारियों की मदद के लिए धन्यवाद दिया।