ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

ड्राइविंग जानते नहीं थे और चुरा लिया फोर व्हीलर: 10 किलोमीटर तक धक्का लगा कर ले गये गाड़ी, आखिरकार पकड़े ही गये

24-May-2023 06:56 PM

By First Bihar

DESK: बड़े कॉलेजों में पढाई कर रहे छात्रों ने ऐश के लिए पैसा कमाने का तरीका ढ़ूंढ़ा. उन्होंने फोर व्हीलर वैन चुराने की प्लानिंग की. उसे बेचने तक की योजना तैयार कर रखी थी. लेकिन मजे की बात ये है कि चोरी करने निकले तीन छात्रों में से किसी को ड्राइविंग ही नहीं आती थी. लिहाजा घंटों धक्का मार कर वैन को 10 किलोमीटर तक ले तो गये लेकिन आखिरकार पकड़े गये. 


वाकया उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. जहां तीन छात्रों को वैन चुराना काफी मंहगा पड़ा. तीनों ने पहली बार चोरी की घटना को अंजाम दिय था लेकिन वह फेल हो गयी और पकड़े गए. पुलिस ने जिन तीन चोरों को पकडा है उनमें से एक बीटेक और दूसरा बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है. रात में तीनों ने एक वैन को चोरी कर लिया, लेकिन किसी को भी ड्राइविंग नहीं आती थी. तीनों वैन को धक्का मारकर 10 किलोमीटर आगे ले गये लेकिन फिर पकड़े गये. वैन चुरा कर बेच नहीं पाये पुलिस ने उनके पास से दो बाइक भी जब्त कर लिया.


एसीपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्यम कुमार,  अमन गौतम और अमित वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. सत्यम कुमार एक प्राइवेट कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा है.  अमन गौतम डीबीएस कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है. उनका तीसरा साथी अमित सफाई कर्मी है. इन तीनों ने दो सप्ताह पहले दबौली से वैन चोरी की. ड्राइविंग आती नहीं ती फिर भी धक्का मार वैन को 10 किमी दूर कल्याणपुर ले आये. 


चोरी की वैन बेचने के लिए तैयार की वेबसाइट

एसीपी ने बताया कि तीनों चोरों की पहली चोरी ही फेल हो गई। तीनों ने वैन को चुरा कर 10 किलोमीटर दूर ले जाने के बाद नंबर प्लेट हटा दिया और उसे सुनसान जगह पर छिपा दिया. एसीपी ने बताया कि लूट की पूरी साजिश अमित ने रची थी. फिर उसे बेचने की तैयारी सत्यम कुमार ने की थी जो कंप्यूटर इंजीनियर है. उसने चोरी की गाड़ी बेचने के लिए वेबसाइट तैयार किया था. लेकिन वैन बेचने से पहले ही तीनों पकड़े गये