ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना

दोस्तों ने ले ली दोस्त की जान ! घर से बाहर मिलने को बुलाया और फिर ... ईट भट्ठा के पास मिला शव

09-Aug-2024 10:28 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक मामले को लेकर विपक्ष भी सत्तारूढ़ दल पर आक्रामक नजर आती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहां ईट भट्ठा के नजदीक एक किशोर का शव बरामद हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। यह शव गांव में ही मौजूद एक ईट भट्ठा के पास से मिला है। इस घटना में बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना मिलने के बाद परिजनों में मातम का अलाम देखने को मिल रहा है। मृतक के घर रोने की चीख -पुकार मची हुई है। 


वहीं, घटना में मृतक की पहचान राजेश केवट के 16 वर्षय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। मृतक के चाचा ने बताया कि दीपक कुमार के दोस्त उसको घर से बुलाकर ले गए थे। अब इसकी मौत की खबर निकल कर सामने आई है। मृतक के परिजनों का शक है कि दोस्तों ने दीपक के साथ मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली है। 


उधर, घटना की सुचना मिलने के बाद बिंद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाई है। बिंद थानाध्यक्ष ने बताया की हत्या किस कारण की गई है इसकी जांच कराया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने दोस्तों पर शक जाहिर किया है। मामले की सच्चाई क्या है फिलहाल इस बिंदु पर जांच चल रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जाना उचित होगा।