बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
28-Nov-2022 12:00 PM
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां एक बहन ने अपने ही भाई के लिए फांसी की मांग कर दी है। दरअसल, भाई ने बहन के प्रेमी की पहले जमकर पिटाई की थी और फिर उसकी हत्या कर दी थी। अब लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके भाई ने ही मार डाला है। लड़की ने बताया है कि उसके भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट कर उसकी जान ले ली। घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर की है।
पिछले शनिवार को भगवानपुर दिलावरपुर नहर के किनारे से युवक की लाश मिली थी। मृतक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धोलीपाल गांव का रहने वाला 20 साल का अभिषेक कुमार है। सूचना पाकर साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया। अभिषेक के चाचा विजय कुमार सिंह ने केसरिया थाना में आवेदन देकर दो लोगों को आरोपी बताया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद प्रेमिका मंजली कुमारी अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके लिए न्याय मांगने लगी। प्रेमिका ने कहा है कि उसके भाई ने ही प्रेमी की हत्या कर दी है। उसने कहा कि प्रेमी अभिषेक और उसके भाई आनंद मोहन आपस में दोस्त थे। प्रेमी अक्सर अपने दोस्त से मिलने उसे घर आता था। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन ये प्यार भाई को रास नहीं आई और उसने अपनी बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।