ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / डॉक्टर ने प्लास्टर के दौरान पैर में छोड़ दी सुई, दर्द में कराह...

डॉक्टर ने प्लास्टर के दौरान पैर में छोड़ दी सुई, दर्द में कराह रहा था बच्चा, फिर क्या हुआ जानिए..

13-Jan-2024 07:11 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: डॉक्टर को लोग धरती का भगवान मानते हैं। समाज में डॉक्टरों को काफी इज्जत दी जाती है। इन्हें लोग नाम से नहीं बल्कि डॉक्टर साहेब ही कहकर बुलाते हैं। लेकिन कुछ डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीजों को भारी परेशानियों से जुझना पड़ता है कभी-कभी तो जान तक चली जाती है। मुजफ्फरपुर के सरकारी अस्पताल के  डॉक्टर ने ऐसा काम किया कि बच्चे की जान चली जाती। सरकारी डॉक्टर के इस करतूत के सामने आने के बाद लोग भी हैरान हैं। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं। 


दरअसल मुजफ्फरपुर SKMCH के डॉक्टर की लारवाही ने एक बच्चे जिन्दगी मुसीबत में डाल दी। बच्चे का पैर फ्रेक्चर होने के बाद डॉक्टर ने टांका लगाने वाली सुई को बिना बाहर निकाले ही प्लास्टर चढ़ा दिया। प्लास्टर में सुई होने के कारण बच्चे के पैर में दर्द होने लगा। बच्चा दर्द से कराहने लगा जिसके बाद परिजन उसे लेकर प्राइवेट क्लिनिक ले गये तब दर्द होने के कारणों का पता चला। 


जब प्राइवेट क्लिनिक के डॉक्टर ने फ्रैक्चर हुए पैर के एक्सरे कराया तब पता चला कि प्लास्टर के अंदर सुई है। जिसे जानकर परिजनों के भी होश उड़ गये। 11 दिन तक पैर में सुई रहने के कारण बच्चे के पैर में इन्फेक्शन फैल गया।


परिजनों को पता चला कि जिस पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया उसके अंदर सुई छोड़ दिया गया है। जिसे प्लास्टर से बाहर निकाला गया जिसके बाद बच्चे का दर्द कम हुआ। प्राइवेट डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि शुक्र है कि समय रहते इसे लाया गया नहीं तो पैर काटने की नौबत आ जाती। एसकेएमसीएच के डॉक्टर की इस करतूत से लोग भी आश्चर्यचकित है। अब देखना यह होगा इस मामले पर मुजफ्फरपुर सिविल सर्जन क्या कार्रवाई करते हैं?