मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Mar-2023 02:06 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक महिला को दो लाख रुपये कर्ज देना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल जिस व्यक्ति को उसने कर्ज दिया था वो उसकी बहू को लेकर फरार हो गया। महिला अपने पैसे की मांग कर रही बार-बार कर रही थी जो उस व्यक्ति को नागबार गुजरा और वह महिला की बहू को बहला-फुसलाकर ले भागा।
मुज़फ़्फ़रपुर जिले में आए दिन अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। इस बार भी एक अलग मामला पुलिस के सामने आया है। मामला बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक महिला से एक व्यक्ति ने दो लाख रुपया कर्ज के तौर पर लिया था लेकिन पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। महिला बार-बार अपने पैसे मांगने उसके घर जाती थी और वह रोज कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे लौटा देता था। लेकिन महिला ने जिद थाम ली थी वो अपना पैसा लेकर रहेगी।
कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब वह पैसे मांगने नहीं जाती होगी। महिला के बार-बार तगादा किये जाने से गुस्साएं शख्स एक दिन महिला के घर पहुंच गया और घर की बहू को बहला-फुसलाकर ले भागा। पीड़ित परिवार ने इस बात की शिकायत महिला थाने में दर्ज करायी। महिला का आरोप है कि कर्ज लेने वाले ने उसकी बहू का अपहरण कर लिया है।
बोचहा थानाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर कहा कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महिला का आरोप था कि पैसे लेनदेन के विवाद में उसकी बहू का अपहरण गलत नियत से किया गया है। महिला बहू की सकुशल बरामदगी की मांग कर रही है और आरोपी को सजा दिलाए जाने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।