मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Mar-2021 04:46 PM
DESK: बिहार लौट रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। नागपुर-सिकंदराबाद रूट में घनपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन के अचानक दो हिस्सों में बंट गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही इस घटना के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गयी। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से आज सुबह करीब साढे नौ बजे सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस बिहार के लिए रवाना हुई थी। करीब 100 किलोमीटर सफर तय करने के बाद घनपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11 बजे अचानक कपलिंग टूटने से ट्रेन का इंजन दो किलोमीटर आगे चला गया जबकि ट्रेन की बोगी पीछे रह गयी। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में बैठे यात्री काफी घबरा गए। अचानक घनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के दो भागों में बांटने के बाद सभी यात्रियों की सांसे अटक गई। संयोग अच्छा था कि दो हिस्सों में बंटने के बावजूद ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और बोगियों का संतुलन बरकरार रहा।
तभी ट्रेन के गार्ड ने इस बात की सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद इंजन को बोगी से जोड़ा जा सका। इस दौरान करीब 40 मिनट तक ट्रेन रूकी रही। वही इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। बाद में इंजन को बोगी से जोड़ा गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। अब सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस बुधवार की शाम पटना पहुंचेगी।