ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी

दो कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

दो कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

27-May-2022 09:16 AM

ROHTAS: खबर रोहतास की है, जहां तिलौथू थाना इलाके में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के बूढ़ा-बूढ़ी बालू घाट के पास दो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी टक्कर में एक 10 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। 


घायलों को डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तिलौथू के सेवही से कार से कुछ लोग बारात जा रहे थे। इस दौरान अल्टो कार की टक्कर एक दूसरे कार से हो गई, जिसमें अमझोर के रहने वाले मंजीत प्रजापति तथा सासाराम के चलनिया के रहने वाले सुमित कुमार की मौत हो गई। साथ ही चुटिया थाना के तिलोखर के रहने वाले 10 साल के रवि कुमार की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।


फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का आक्रोश साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। फिलहाल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज के लिए डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया है।