बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
09-Oct-2022 12:44 PM
MADHUBANI: बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लदनियां थाना क्षेत्र में पिपराही स्थित एसएसबी कैंप के पास एनएच- 227 की है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों की जान चली गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह के रहने वाले मोहम्मद सज्जाद और खुटौना थाना क्षेत्र स्थित मालिन बेलहा के मनीष साफी और अमर यादव के रूप में की गई है। वहीं, मालिन बेलहा के सीतेश यादव की हालत गंभीर बानी हुई है। मृतकों में दो युवकों की उम्र 17 साल के आसपास है जबकि एक युवक 21 साल का है। सूचना पाकर लदनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया। वहीं, घायल युवक को लदनियां सीएचसी से डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सज्जाद शनिवार की रात खुटौना थाना क्षेत्र स्थित ललमनियां में आयोजित मैथिली कामेडियन रामलाल का कार्यक्रम बाइक से देखने जा रहा था। तभी तीन बाइक की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई।