मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jul-2023 09:47 PM
By First Bihar
BANKA: बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थवर्गीय श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। पति आलोक ने अपनी अधिकारी पत्नी और उसके प्रेमी पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इधर सोशल मीडिया पर यूपी की इस घटना सुर्खियां बतौर रही है वहीं बिहार के बांका जिले में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है।
यहां दो बच्चों की मां होने के बाद पत्नी अपने पति को नापसंद करने लगी। उसके दिल में पति की जगह उसके प्रेमी ने जगह बना ली। दोनों के बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं रहा। ना समाज की चिंता रही ना पति, बच्चे और परिवार वालों की ही चिंता पत्नी को रही। एक दिन युवती अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी।
पत्नी के भागने के बाद पीड़ित पति ने दोनों को हर जगह खोजा लेकिन दोनों का अता-पता नहीं चल सका। अब घर पर बच्चे और परिवार वाले सवाल कर रहे हैं जिसका जवाब पति के पास नहीं है। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है और पुलिस से मामले की जांच की बात दोहराई है। पीड़ित पति का कहना है कि जिस वक्त प्रेमी के साथ वो भागी उस समय वह खुद घर पर नहीं था। काम के सिलसिले में शहर गया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग माना और आगे की कार्रवाई शुरू की।